Monday, March 8, 2010

बोर्ड परीक्षाएं शुरू, एक पर केस दर्ज

फतेहाबाद. भिवानी बोर्ड द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाएं नकल रहित कराने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। प्रश्न पत्र इंचार्ज रणधीर सोलंकी ने बताया कि आज सुबह आठवीं कक्षा के द्वितीय सैमेस्टर के हिंदी की रिपीयर परीक्षा थी तो दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर था। सुबह 11 से डेढ़ बजे के बीच यह परीक्षा आयोजित हुई, जबकि शाम की परीक्षा में बारहवीं कक्षा के होम सांइस व मिल्ट्री साइंस का पेपर ढाई बजे शुरू हुआ। आज सुबह की परीक्षा के दौरान उडऩदस्ते ने श्री रामसेवा समिति स्कूल से एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter