Friday, March 5, 2010

फरार प्रेमी जोड़े ने खाई सल्फास की गोलियां, प्रेमी की मौत

फतेहाबाद. गांव बोस्ती से दो दिन पूर्व फरार हुए प्रेमी जोड़े द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास का सेवन करने से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल में लाया गया है। लड़की की हालत सामान्य बनी हुई है। इस मामले में लड़की के पिता द्वारा युवक के खिलाफ लड़की को भगाने का मामला बीते दिन दर्ज करवाया गया था। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता हवासिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव के प्यारेलाल का एकलौता पुत्र राजेंद्र उसकी नाबालिक लड़की को भगा ले गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में परिजनों द्वारा भी जोरों से तलाश की जा रही थी। आज सुबह प्रेमी जोड़ा संदिग्ध हालत में सनियाना रोड पर बेहोशी की हातल में मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों के पास से सल्फास की गोलियां मिली है। बताया जाता है कि दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की की शादी 7 मार्च को गांव नहला में होनी थी, जिसको लेकर प्रेमी युग्ल घर से फरार हो गया।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter