फतेहाबाद. स्थानीय एमएम पालिटॅक्नीक कॉलेज में नवीन प्रतिभा महोत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पत्र पाठन प्रतियोगिता में मोनिका ने प्रथम, आत्मा राम ने द्वितीय, विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कविता पाठन प्रतियोगिता में विकासने प्रथम, शिवराज ने द्वितीय, दीपक ने तृतीय स्थान पाया। इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मोनिका, डेनिश व रविंद्र की टीम प्रथम रही। इस अवसर पर मुख्यातिथि शिक्षण संस्थान के प्रधान देवराज बतरा, विशिष्ट अतिथि राजकुमार पावर ग्रिड कारपोरेशन मताना थे। प्राचार्य एमएस कोमल ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन दीपाली कथूरिया, रीटा आनंद, सुरेंद्र कुमार, मीनाक्षी मेहता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित शर्मा, दीपक ग्रोवर, पलक बतरा, भावना गोस्वामी व अवलीन कौर की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर एमएम कॉलेज सोसायटी के कोषाध्यक्ष कैलाश बतरा व महासचिव विनोद मेहता, निदेशक सुभाष शर्मा, रेशम शर्मा, आत्मप्रकाश बतरा, आत्मप्रकाश मेहता, एडवोकेट गुलबहार सिंह, राजीव बतरा, एसएस मल्होत्रा, पीएस मल्होत्रा, बीएड प्राचार्या डॉ. ममता चौधरी, मीनू ग्रोवर सहित पूरा स्टाफ उपस्थित था।
No comments:
Post a Comment