फतेहाबाद. अधिकारी अधूरे पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करवाएं और नए कार्यों की रूपरेखा तैयार करें। यह बात मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि विभाग अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करें ताकि नए कार्य शुरू किए जा सके। इस अवसर पर डीसी सीजी रजिनीकांथन, एसपी जेएस लांबा ने भी संबोधित किया। बैठक में एसडीएम डा. जयकृष्ण आभीर, नगराधीश रोशनलाल, डीडीपीओ कृष्ण मायल, डीडीए आर सी पूनिया, जिला राजस्व अधिकारी ओ पी वर्मा, तहसीलदार नौरगदास, मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण लाल काकड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment