भूना/उमाशंकर. कल होली के दिन हिसार रोड पर एक बाइक कीकर में टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अग्रोहा भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार होली खेलने के बाद टिब्बी निवासी अनिल व कृष्ण मोटरसाइकल पर सवार होकर नहर पर नहाने जा रहे थे। रास्ते में संतुलन बिगडऩे पर मोटरसाइकल कीकर से जा टकराया, जिसमें अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया।
No comments:
Post a Comment