फतेहाबाद/प्रदीप.भोडिया खेड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आज पंजाबी साहित्य सभा एवं पंजाबी विभाग द्वारा 'मेरा विरसा मोड़ लियाओ सभ्याचारक संघ के बैनर केे सौजन्य से 'सांझ प्यार दी-2010 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खालसा त्रिशताब्दी कॉलेज रतिया के पंजाबी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेम मैहता ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की जबकि स. गुरदीप सिंह अमृतसरिया 'जी.इमरोज विशिष्ट अतिथि थे। इस कार्यक्रम में गिद्दा, कविता, पंजाबी लोकगीत आदि विधाओं पर छात्राओं में प्रतियोगिता करवाई गई। पंजाबी विभागाध्यक्ष प्रो. सुखविन्द्र सिह ने अतिथियों, स्टाफ सदस्यों व छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि 'हो जावे समाज दा काया कलप, जे कर मिल जाण इंसान तुहाडे वरगे, असी रूडियां दे कख वरगे, तुसी खिड़ी होई कत्ते दी कपाह वरगे। छात्राओं की प्रस्तुतियों से गदगद मुख्य अतिथि प्रो. प्रेम मैहता ने अपने कालेज दिनों की याद को ताजा करते हुए कहा कि छात्राओं ने जो प्रस्तुतियां दी है, उनसे पंजाबियत की झलक देखने को मिली है। इस अवसर पर जी.इमरोज़ ने कहा कि फतेहाबाद जिले का यह पहला कार्यक्रम हैं, जो पंजाबी, पंजाबियत और पंजाब की झलक दिखा रहा है। इस मौके पर राजविन्द्र कौर, प्रो. मनजीत कौर, प्रो. परमजीत संधा, प्रो. गीताजंलि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंत में प्राचार्य परमानन्द वत्स ने पंजाबी विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने पर धन्यवाद किया। समारोह में प्रो. सीतराम शर्मा, विरेंद्र अटवाल व सुरेंद्र ज्याणी सहित कालेज स्टाफ उपस्थित था।
No comments:
Post a Comment