Friday, March 5, 2010

नकली दूध बनाने वाले 19 दिन की न्यायिक हिरासत में

फतेहाबाद. खासा पठाना गांव में नकली दूध की फैक्टरी का भंडाफोड़ करके गिरफ्तार किए गए चारों व्यक्तियों को आज पुलिस ने सीजेएस की कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 19 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उल्लेखनीय है कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा छापा मार कार्रवाई करते हुए गांव खासा पठाना से भारी मात्रा में नकली दूध व सीलबंद कैमिकल, एक ड्रम खुला, 17 ड्रम खाली व एक बड़ा फ्रिजर बरामद किया था। पुलिस की पूछताछ में राजेश कुमार ने बताया कि वह यहां से बना दूध आनंद डेयरी टोहाना को सप्लाई करता था। इस कारोबार में आनंद डेयरी के मालिक हरीश, बलदेव व सिंथला निवासी प्रेम कुमार भी शामिल है। एसपी ने बताया कि ये लोग दूध को आगे कैंटरों में भरकर प्रदेश व अन्य राज्यों की विभिन्न फैक्ट्रियों में सप्लाई करते थे। कोर्ट ने आरोपियों को 19 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter