Wednesday, March 10, 2010

12वीं का पर्चा लीक, परीक्षा स्थगित

फतेहाबाद. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के आदेशों के बाद सांयकालीन होने वाली 12वीं कक्षा के अंगे्रजी विषय का पेपर स्थगित कर दिया गया। हालांकि परीक्षा की नई तिथि विभाग ने फिल्हाल नहीं बताई है। परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिलने पर परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा रद्द होने के कारणों के बारे में अभी तक ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन माना जा रहा है कि बोर्ड द्वारा यह कदम पेपर के लीक होने के कारण बताया गया है। आला अधिकारियों की बोर्ड सचिव के साथ दोपहर बाद तक इस मसले को लेकर बैठक जारी रही। गौरतलब है कि आज दोपहर बाद ढाई बजे से पंाच बजे तक 12वीं कक्षा का अंग्रेजी पेपर होना था, लेकिन भिवानी बोर्ड द्वारा जिले में बनाए गए कंट्रोल रूम पर पेपर रद्द होने की सूचना देने के बाद पेपर रद्द कर दिया गया। 302 कोड का अंग्रेजी विषय का यह पेपर था। बताया जाता है कि पेपर लीक होने के मामले में भिवानी व मुंढाल से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बिना परीक्षा दिए वापिस जा रहे बाल भारती स्कूल के छात्र अजय, हरदीप विष्णु व अनूप ने बताया कि उनका सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पेपर था। जब वे परीक्षा देने पहुंचे तो वहां पर पेपर रद्द होने का नोटिस लगाया हुआ था।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter