Thursday, January 14, 2010

सीटी एसएचओ प्रकाशचंद पर गिरी कानून अव्यवस्था की गाज

फतेहाबाद। पिछले काफी दिनों से शहर में फैली कानून अव्यवस्था पर कंट्रोल न कर पाने की गाज आज आखिरकार शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद पर गिर ही गई। एसपी जेएस लांबा ने उन्हें शहर थाना प्रभारी से हटाकर पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया है। इस बारे में डीएसपी नृपजीत से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अव्यवस्थाओं पर कंट्रोल न होने व एक साल का समय शहर थाने में पूरा होने के कारण उन्हें तबदील किया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि पिछले काफी दिनों से शहर में चोरी-डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। पिछले तीन महीनों में हुई हत्याओं ने भी कानून व्यवस्था ने भी पुलिस की सख्ती की धज्जियां उड़ा दी थी। इसके अलावा शहर में जेबकतरी व मनचले युवकों की शरारतें बढ़ गई थी। पुलिस प्रशासन इन पर काबू पाने में असफल रहा। पुलिस का इन घटनाओं पर कंट्रोल न होना शहर थाना प्रभारी की कमजोरी रही और उसी का खामियाजा आज उन्हें भूगतना पड़ा, जब एसपी लांबा ने उन्हें शहर थाना प्रभारी से तबदील कर दिया।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter