Thursday, January 7, 2010

रेगुलर होंगे गेस्ट टीचर!

रणधीर मताना
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार पिछले तीन साल से विभिन्न स्कूलों में नियुक्त अतिथि अध्यापकों को अगले वर्ष का तोहफा देकर उन्हें रेगुलर कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा कवायत शुरू कर दी गई है। सूत्रों पर विश्वास करें तो प्रदेश सरकार 1 अप्रैल 2011 तक प्रदेश के करीब 15 हजार अतिथि अध्यापकों को रेगुलर कर सकती है। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने नए अतिथि अध्यापकों की भर्ती एक साल तक न करने एवं पहले से लगे अतिथि अध्यापकों के कांट्रेक्ट को एक साल तक बढ़ाने के लिए बीते दिन अपने ब्यान में ईशारा किया है, जिससे यह बात ओर अधिक विश्वसनीय हो जाती है। एक तरफ शिक्षा मंत्री के इस बयान से अतिथि अध्यापकों में उत्साह है, वहीं पिछले काफी समय से रेगुलर भर्ती व अतिथि अध्यापक लगने की जुगत में बैठे प्रशिक्षित अध्यापकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। भले ही सरकार की अंदर खाते अतिथि अध्यापकों को रेगुलर करने की कोशिशों को नाकाम करने व नई भर्ती शीघ्र करवाने के लिए प्रशिक्षित अध्यापक संघ द्वारा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की योजना चल रही है, लेकिन अभी सरकार इस बारे में कोई फैसला करने पर जल्दबाजी नहीं कर रही है। अतिथि अध्यापकों पर गौर करें तो प्रदेश सरकार द्वारा करीब तीन साल पूर्व नई भर्ती न होने व अध्यापकों की कमी से स्कूलों में प्रभावित होने वाले काम के चलते 15 हजार से अधिक अतिथि अध्यापकों की भर्ती की थी। इन अतिथि अध्यापकों को प्रतिदिन के वेतनमान पर रखा गया था। पिछले साल प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पूर्व अतिथि अध्यापकों को प्रतिदिन के बजाए कांटे्रक्टर पर रखने का फैसला किया था। प्रदेश में जेबीटी, मास्टर वर्ग व लेक्चरार वर्ग के इन सभी अतिथि अध्यापकों को एक साल के लिए 1 अप्रैल 2010 तक प्रदेश सरकार ने कांट्रैक्ट पर रखा गया था। अब सरकार ने फैसला किया है कि इन अतिथि अध्यापकों का कांट्रैक्ट एक साल के लिए ओर बढ़ा दिया जाए। सूत्रों का कहना है कि इसके साथ ही प्रदेश सरकार अंदर खाते अतिथि अध्यापकों को पक्का करके उन्हें रेगुलर करना चाहती है। प्रदेश सरकार 1 अप्रैल 2011 को अतिथि अध्यापकों को रेगुलर कर सकती है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter