फतेहाबाद/प्रदीप. बीती रात धुंध के कहर के चलते हुए एक सड़क हादसे मेें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर रैफर कर दिया गया। मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के समाना निवासी किश्नचंद व दडबी निवासी जंगीर सिंह पिकअप में अमरूद लेकर सिरसा सेे रोहतक जा रहे थे। किशनचंद के परिजनों ने बताया कि रात करीब दस बजे जब वे नई पुलिस लाइन के पास पहुंचे तो धुंध अधिक होने के कारण आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कैंटर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण पिकअप चालक जंगीर सिंह गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख सका और वह कैंटर से जा टकराई, जिसमें किशनचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक जंगीर ङ्क्षसह बूरी तरह से घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद उनके पीछे आ रही इंडिका भी कैंटर से टकरा गई, जिसके कारण उसमें सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए।
No comments:
Post a Comment