फतेहाबाद. गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर आज गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा शहर में नगर कीर्तन निकाला और लंगर का आयोजन किया। इस नगर कीर्तन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुनानक पुरा मोहल्ले में बने गुरुद्वारे में इक्ट्ठा होना शुरू हो गई थी। गुरू गोविंद सिंह की झांकी को सजाकर श्रद्धालुओं ने संकीर्तन करते हुए एवं झुमते हुए गुरुद्वारे से शुरू की। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने तरह-तरह के करतब दिखाए। गतका, तलवार बाजी व अन्य करतब शामिल थे। सिंह परम्परा से संबंधित पुराने हथियारों का प्रदर्शन भी इस शेभा यात्रा में किया। यह शोभा यात्रा माडल टाऊन, नैशनल हाइवे होती हुई, डीएसपी रोड से जवाहर चौक एवं वहां से सिंह सभा बड़े गुरूद्वारा पहुंची। इस मौके पर पंच प्यारों ने इस झांकी की अगुवाई की गई। बड़े गुरुद्वारे में पहुंचने पर इस कीर्तन का बड़े जोश के साथ स्वागत किया गया। गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान जोगेंद्र सिंह विर्क ने बताया कि इससे पूर्व सुबह गुरुद्वारे में भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर सिंह सभा के सचिव महेंद्र वधवा, गुरूचरण सिंह मोंगा, अवतार सिंह, चन्नन सिंह व सर्व समाज हित प्रिय कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे
No comments:
Post a Comment