Wednesday, January 6, 2010

गाड़ी में गैस सिलेंडर फटा एक व्यक्ति की मौत

भट्टूकलां/माचरा. गांव ढांड गऊशाला के समीप बीघड़ रोड पर एक जली हुई कार में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गाड़ी में धमाके की आवाज सुनकर रात्रि को ही पास में स्थित ढ़ाणियों में रहने वाले लोगों ने इसकी भट्टूकलां पुलिस को दी। भट्टू कलां पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही गाड़ी व युवक बुरी तरह से जल कर खाक हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि लगभग 10 बजे ढ़ाण्ड गऊशाला के समीप बीघड़ रोड़ पर आसपास रहने वाले ग्रामीणों नेधमाके की आवाज सुनाई दी। जब उन्होने मौके पर जाकर देखा तो एक मारूति कार धू-धू कर जल रही थी। जिस पर उन्होने इसकी सूचना भट्टू कलां पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार धू-धू कर जल चुकी थी। कार में एक शव भी पड़ा था। इसके उपरान्त डी.एस.पी. नृपजीत सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। उपपुलिस अधीक्षक का कहना है कि उक्त गाड़ी में एलपीजी गैंस का अवैध रूप से सिलेंडर लगाया हुआ जिसके लीकेज होने पर व चालक द्वारा बीड़ी इत्यादि पीने सिलेंडर ने आग पकड़ ली और गाड़ी में जोरदार धमाका हो गया। इसमें मौजूद चालक भी आग की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि चालक किसी मामले में नामजद था तथा पैरोल पर आया हुआ था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर सारे नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter