चंडीगढ़. मुख्यमंत्री हुड्डा ऐलनाबाद उपचुनाव में वोटों की खरीद फरोख्त करने के लिए न केवल अपनी गाड़ी में पैसे भर कर ले गए, बल्कि कांग्रेस के विधायकों व मंत्रियों को भी यह जिम्मेवारी सौंपी गई कि ऐलनाबाद के ज्यादा से ज्यादा वोट खरीद कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराएं। यह बात नवनिर्वाचित विधायक अभय सिंह चौटाला ने आज विधायक पद की शपथ लेने के बाद विधानसभा सचिवालय के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे विस्तृत जानकारी व लोगों के शपथ पत्र एकत्रित कर जल्द ही चुनाव आयोग से मिलेंगे व पूरी स्थिति से अवगत करांएगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से चुनाव में सरकार ने खरीद फरोख्त की है, उसी प्रकार ही हुड्डा सरकार ने हजकां के पांच विधायकों को खरीद कर सरकार बनाई है। इस तरह से बनी सरकार का गिरना तो तय है। उन्होंने कहा कि दल बदल कानून के तहत पांचों विधायकों की सदस्यता रद्द कराने के लिए उन्हें सर्वोच्च न्यायालय भी जाना पड़ा तो वे जाएंगे।
No comments:
Post a Comment