Thursday, January 28, 2010

स्मारक में शहीदों की प्रतिमाओं के साथ लगाई जाएगी तोप

रणधीर मताना
फतेहाबाद. 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का बाकी यही निशां होगाÓ उक्त पंक्तियां देश के लिए जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की याद दिला देते हैं और उन रणबांकुरों की याद से ही हमारा तन-मन का रोम-रोम देश भक्ति में झुम उठता है। उन्हीं शहीदों के जीवन की प्ररेणा आमजन को देने व शहीद हुए देशभक्तों की याद को ताजा रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले का प्रथम शहीद स्मारक नैशनल हाइवे पर लघु सचिवालयय के पास बनाया जा रहा है। लघु सचिवालय के पास वीआईपी रजीडेँस को जाने वाले रास्त के मेन गेट के पास बनाए जाने वाले इस स्मारक पर विभाग द्वारा 15 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। स्मारक में देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले दस देशभक्तों की प्रतिमाओं के अलावा एक लोहे की बड़ी 'तोपÓ लगाई जाएगी, जो हर आने-जाने वाले का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी। जिला प्रशासन द्वारा बनाए जाने वाले इस शहीद स्मारक का काम युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन के अधिकारी इस स्मारक का उद्घाटन फरवरी के प्रथम सप्ताह में करवाने के लिए जी-जान से जुटा हुआ है। इस स्मारक में नेता जी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, लाला लाजपत राय, भगत सिंह, झांसी की रानी व आजाद चंद्रशेखर सहित दस देशभक्तों की प्रतिमाएं लगाने की योजना है। इसके अलावा लोगों के आकर्षण के लिए लोहे की बड़ी 'तोपÓ भी लगाने की योजना है, जो बनाकर तैयार की जा चुकी है। कारीगरों द्वारा फाइवर ग्लास से बनने वाली इन प्रतिमाओं का अधिकतर कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
सिटीएम सतीश जैन ने बताया कि इस शहीद स्मारक का निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में जिला उपायुक्त द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter