Tuesday, January 19, 2010

भरत सिंह बैनीवाल की जीत निश्चित: धर्मबीर

फतेहाबाद/प्रदीप. प्रदेश सरकार द्वारा पिछले चार साल में करवाए गए विकास कार्यों के बल पर ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। यह बात मुख्य संसदीय सचिव धर्मबीर मलिक ने राकेश बंसल के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा द्वारा प्रदेेश के सभी क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से काफी विकास कार्य करवाएं है। इन विकास कार्यों के बल पर ही कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई है। मलिक ने कहा कि सिरसा क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार ने काफी विकास कार्य करवाएं है और इसी के बल पर ऐलनाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हासिल होगी। मलिक ने बताया कि ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस की लहर चल रही है और बीते दिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा की विशाल रैली में यह बात साबित हो गई। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद की जनता भरत ङ्क्षसह बैनीवाल को भारी मतों से जीत दिलवाकर विधानसभा में भेजेगी। इस मौके पर बुधराम आर्य, देवीदयाल तायल, सुरेश मिढा, कैलाश बतरा, देवेंद्र मिढा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter