फतेहाबाद. प्यार महोब्बतों के किस्से अक्सर अखबारों में पढऩे, न्यूज चैनलों या फिर सिनेमा हाल में फिल्मों में देखने सुनने को मिल जाते हैं। जिन्हें देख कर सुन कर सोच में पड़ जाते हैं क्या, ऐसा भी होता है? और जब यह यह सब रील लाइफ से निकल कर रियल लाइफ में देखने को मिले तो न तो कानों पर विश्वास होगा और न ही आंखों पर। कुछ ऐसा ही घटनाक्रम आज प्रात: चार मरला कॉलोनी में देखने मिला। हुआ यूं कि किसी फिल्मी रोमांटिक सीन की तर्ज पर चार मरला कॉलोनी से पालिका मार्केट से होते हुए बस स्टैंड तक की सड़क गुलाब की पंखुडिय़ों से भरी पड़ी थी। और बीच बीच में किसी आशिक ने अपनी महोब्बत का इजहार भी किया हुआ था। प्रात: जब लोग अपने घरों से निकले तो यह देख हैरान हो गए। हर आने जाने वाले शख्स की जुबां पर यह बात थी कि न तो आज कोई वैलंटाईन डे और न ही फे्रंडशिप डे। मौके पर मौजूद लोगों में से कुछ युवक तो उक्त आशिक की इस हरकत की तारीफ कर रहे थे, तो कुछ इसे किसी की सरफिरी हरकत। बहरहाल हुआ कुछ भी हो लेकिन आज का यह वाक्या पूरे शहर में चर्चा की विषय बना रहा।
No comments:
Post a Comment