Thursday, January 28, 2010

....जब पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी

फतेहाबाद/ रमेश जोइया. वैसे तो आमतौर पर पुलिस की सुस्ती चर्चा का विषय रहता है, लेकिन बुधवार रात्रि पुलिस ने स्थानीय मेन बाजार स्थित खुले रह गए सतनाम फर्नीचर के शोरूम को अद्र्धरात्रि शटर डाउन करवाया और बाकायदा ताले लगाकर अपनी मुस्तैदी का परिचय दिया। हुआ यूं कि सतनाम फर्नीचर शोरूम के मालिक शाम को शीशे का गेट बंद करके कहीं काम चले गए अैर बाद में जवाहर चौक स्थित अपनी दूसरी दुकान को बंद करके अपने गांव चले गए और मोबाइल स्विच ऑफ कर सो गए। रात को पुलिस की पीसीआर गश्त करते करते मेन बाजार पहुंची तो वहां सतनाम फर्नीचर का शोरूम खुला देखकर दुकान के एक पड़ोसी काला को जगाया और उनसे दुकानदार का मोबाइल नंबर लेकर फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। इस पर काला सरदाना ने अपने घर का ताला लाकर शोरूम पर लगा दिया। तीन मंजिला इस शोरूम में लाखों का फर्नीचर पड़ा है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter