सिरसा. ऐलनाबाद उपचुनाव कांग्रेस बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी और भरतसिंह बैनीवाल विधायक बनकर हरियाणा विधानसभा में पहुंचेंगे। यह बात मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने आज अपने ऐलनाबाद दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने 19 गांव का दौरा करके कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उपचुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर है और हल हाल में चुनाव में जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं के ऐलनाबाद में जमावड़े के बारे में पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर ड्यूटियां लगाई गई है। इन ड्यूटियों को लेकर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता, समर्थक व नेता गंभीर है और अपनी ड्यूटि के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद की जनता भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत देखना चाहती है। इसके लिए जनता को 20 जनवरी को कांग्रेस निशान पर बटन दबाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी-बुटाना को लेकर विपक्ष द्वारा मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि इससे हिसार, सिरसा व फतेहाबाद को कोई नुकसान नहीं होगी, बल्कि उन्हें पहले जितना पानी मिल रहा है, उतना ही मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली की समस्या का समाधान भी शीघ्र हो जाएगा। खेदड़ पावर प्लांट के शुरू होने के बाद शीघ्र ही कुम्हारिया परमाणु संयत्र को भी शुरू कर दिया जाएगा और इससे उत्पन्न होने वाली बिजली से यहां की न केवल बिजली समस्या समाप्त हो जाएगी। बल्कि प्रदेश में बिजली में इतना समर्थ हो जाएगा कि वह अन्य राज्यों को बिजली सप्लाई कर सकेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद ङ्क्षसह गिल्लाखेड़ा, फूलचंद मुलाना, कुलदीप शर्मा, भरत सिंह, गोपाल कांडा, संपत्त सिंह, लछमन दास अरोड़ा, राव दान सिंह, डा. केवी सिंह, दूड़ा राम, धर्मवीर सिंह, रणजीत सिंह, जगदीश नेहरा, चांद राम, डा. सुशील इंदौरा, कुलबीर बैनीवाल, आनंद सिंह डांगी, रामकिशन फौजी, शकुंतला खटक, अनिल खोड़, प्रताप सिंह चौटाला, होशियारी लाल शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment