Monday, January 11, 2010

स्वतंत्र होगी फायर एंड एमरजेंसी सर्विस

रणधीर मताना
फतेहाबाद. वर्षों से नगरपारिषद व नगरपालिका के अधीन काम करने वाली फायर बिग्रेड अब स्वतंत्र होगी और उनका 'फायर एंड अमरजैंसी सर्विसÓ के नाम से अलग विभाग बनेगा। इस विभाग में कर्मचारियों को तनख्वाह नगरपालिका के बजाए सीधे तौर पर सरकार से मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इस पर सहमति प्रदान कर दी है और योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शीघ्र ही फायर बिग्रेड का अपना अलग से विभाग होगा। प्रदेश सरकार द्वारा वर्षों से नगरपालिका व नगर परिषद के अधीन कार्य करने वाली फायर बिग्रेड को एक विभाग के अधीन करने की योजना तैयार की है। इस योजना के मुताबिक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां केवल इस विभाग के अधीन ही होगी और नगरपरिषद, नगरपालिका या मार्केट कमेटी में कोई गाडिय़ां नहीं होगी। इससे पूर्व अब तक फायर बिग्रेड कार्यालय अलग तो बना हुआ है, लेकिन वह नगरपरिषद या नगरपालिका के अधीन है। इस कार्यालय के सभी कर्मचारियों की तनख्वाह व गाडिय़ों की रिपेयरिंग का खर्च नगरपरिषद द्वारा व्यय किया जाता है। ऐसे में कुछ नगरपरिषद या नगरपालिकाओं की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन मिलता है और न ही गाडिय़ों की सही देखरेख हो पाती है। इसके साथ ही कुछ गाडिय़ां नगरपरिषद या नगरपालिका के अधीन होती है तो कुछ मार्केट कमेटी कार्यालय के अधीन होती है। ऐसे में फायर बिग्रेड एक स्थान पर होने के बजाए अलग-अलग होती हेै। अब सरकार ने इन सभी को एक विभाग के अधीन करने का फैसला किया है। प्रदेश में 'फायर एंड अमरजैंसी सर्विसÓ नाम से अलग से विभाग होगा और उनका अलग से डायरेक्टर, चीफ व जॉन प्रभारी होंगे।
अलग विभाग से होगी सुविधाएं: रति
फायर बिग्रेड कार्यालय के सब अधिकारी पूनमचंद रत्ति ने बताया कि अलग व स्वतंत्र विभाग बनने से अधिक सुविधाएं मिल सकती है। इसके कारण जहां गाडिय़ों की देखभाल पर अधिक पैसे खर्च किए जा सकते हैं, वहीं गाडिय़ों की भी संख्या बढ़ सकती है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter