Friday, January 22, 2010

एएमपीएम न्यूज की वेबसाइट का विधिवत उद्घाटन

फतेहाबाद. सूचना क्रांति के कारण पूरा विश्व सिकुड़कर एक ग्लोबल विलेज की तरह बन गया है, जिसके कारण लोगों की आपस की दूरियां काफी कम हो गई है। यह बात सिरसा एवं पानीपत के पुलिस अधीक्षक श्री कांत जाधव ने एएमपीएम न्यूज कार्यालय में एएमपीएम न्यूज की बेवसाइट का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
इससे पूर्व कार्यालय में पधारने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। श्रीकांत जाधव ने कहा कि आज मीडिया के कारण समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है और लोगों में काफी जागृति आई है। लोगों का झुकाव हर रोज विश्व में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी प्राप्त करने की तरफ बढ़ता जा रहा है। इसके कारण इलैक्ट्रोनिक मीडिया के साथ प्रिंट मीडिया की महत्त्वता भी काफी बढ गई है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र की बेवसाइट होने के कारण उस समाचार पत्र को इंटरनेट के माध्यम से कहीं भी पढ़ा जा सकता है। इस मौके पर पुलिस कप्तान ने समाचार पत्र के मुख्य संपादक वृजभूषण मिढ़ा को समाचार पत्र की बेवसाइट 'एएमपीएम न्यूज डॉटआईएनÓ लांच करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह सराहनीय कार्य है। सांध्य दैनिक समाचार पत्रों की दिनों दिन बढ़ी महत्वता के कारण यह बेवसाइट पाठकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इस मौके पर संजय मेहता एडवोकेट, टीडी मेहता, कैलाश बतरा,तरूण बजाज, मोहनलाल बतरा, रमेश जोईया, राजकुमार चुघ सहित एएमपीएम का स्टाफ उपस्थित था।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter