भट्टूकलां/सुरेश ढ़ालिया. रेलवे फाटक के बीच बने गहरे गड्ढों के कारण ट्रैक्टर ट्राली के फस जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। लोगों ने इस फाटक पर बने गड्ढ़ों को ठीक करने के लिए रेलवे अधिकारियों को बार बार अवगत करवाया, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया। जिससे यहां कई बार हादसे हो चुके है। मंगलवार देर रात्रि रेलवे के रेंक से खाद भर कर ट्रैक्टर ट्राली गुजर रहे थे कि एक ट्रैक्टर का टायर फाटक को क्रास करते समय इन गड्ढ़ों में फस गया। जिससे ट्राली का हुक टुट गया और ट्राली फाटक के बीच गिर गई। रास्ता जाम होने से यहां वाहनों की लम्बी कतार लग गई। वहीं संयोग से कोई रेलगाड़ी न आने से बड़ा हादसा होते- होते बच गया। ग्रामीण राजेन्द्र, राजेश कुमार, सतबीर, विनोद कुमार ने बताया कि यह सड़क काफी दिनों से ट़टी पड़ी है। इस पर कई बार वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है। रेलवे विभाग द्वारा कुछ महीनों पहले ही इस सड़क का निर्माण कर फाटक की हालत को सुधारने का काम किया था। लेकिन घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण फाटक के लिए बनाई गई यह सड़क पुन: टुट कर जर्जर हालत में हो चुकी है। ग्रामीणों ने इस सड़क के निमार्ण की मांग की है।
No comments:
Post a Comment