Tuesday, January 5, 2010

रोडवेज यूनियन का समझौता, नहीं हुआ चक्का जाम

फतेहाबाद. बसों का रूट निर्धारण व समय सारिणी सहित कई मांगों को लेकर पिछले 26 दिनों से जारी रोडवेज कर्मियों का धरना आज प्राइवेट परिवहन एसोसिएशन व रोडवेज यूनियन के बीच समझौता होने के साथ समाप्त हो गया है। डीटीओ व प्राइवेट एसोसिएशन द्वारा रोडवेज यूनियन की सभी मांगो को मान लिया गया है। इस कारण रोडवेज कर्मचारियों द्वारा आज के प्रस्तावित चक्का जाम को रद्द कर दिया गया। इसके लिए आज रोडवेज यूनियन का एक शिष्टमंडल डीसी सीजी रजिनीकांथन से मिला, जहां पर डीसी ने डीटीओ व निजी परिवहन एसोसिएशन के सदस्यों से बातचीत की। रोडवेज कर्मचारी यूनियन नेता सरबत सिंह पूनिया ने बताया कि आज डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बन गई है कि निजी बसों का रूट निर्धारित किया जाए। इसके अलावा हाई कोर्ट द्वारा 24 किलोमीटर से अधिक के रूट को भी रद्द करने पर सहमति बन गई है। इस मौके पर रोडवेज महाप्रबंधक ओपी बिश्नोई ने बताया कि शाम को डीसी के साथ होने वाली बैठक में सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे। इससे पूर्व बस स्टैंड परिसर में रोडवेज कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और डीटीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter