फतेहाबाद. नए साल को शुरू हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता है और कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक जनवरी के बाद आज फिर परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न पत्र नहीं भेजे। इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विद्यार्थियों को जारी किए रोल नंबर पर केवल फतेहाबाद के अलावा किसी सेंटर का नाम नहीं लिखा और न ही कालेज के पास इन छात्रों की परीक्षा लेने के लिए कोई सूचना भेजी। मिली जानकारी के अनुसार एमएम कालेज में चल रही परीक्षाओं के दौरान आज सूचना एवं प्रबंधन के पांच छात्रों की परीक्षा थी। इन छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा रोल नंबर तो जारी किए थे, लेकिन कोई सैंटर अलाट नहीं किया। इस बारे में जब कालेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय में संपर्क किया तो पहले तो उन्होंने परीक्षा लेने व एक बजे तक फैक्स से प्रश्न पत्र भेजने की बात कही, लेकिन बाद में डेढ बजे उन्होंने फोन भी नहीं उठाया। तीन बजे तक विश्वविद्यालय से संपर्क किया गया, लेकिन वहां से किसी प्रकार का कोई जबाव मिला। इसके कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व एक जनवरी को भी बीए आनर्ज की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा कोई प्रश्न पत्र नहीं भेजा गया, अपितु फैक्स के माध्यम से तीन बजे प्रश्न पत्र प्राप्त करके परीक्षा ली गई। विश्वविद्यालय के इस रवैये से छात्रों में भारी रोष है।
No comments:
Post a Comment