फतेहाबाद/प्रदीप. पुलिस विभाग के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले दावों को चोरों ने धत्ता बताते हुए पिछले एक पखवाड़े में करीब एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर हजारों रुपए की नगदी सहित लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। चोरी की बढ़ती घटनाओं से न केवल शहरीवासी आतंकित हो चुके हैं, बल्कि पुलिस के ढुलमूल रवैये के चलते चोरों के होंसले भी काफी बुलंद हो चुके हैं। बाती रात चोरों ने धर्मशाला रोड पर स्थित पम्मा फैशन स्टोर पर सेंध लगाकर लाखों रुपए के कीमती कपड़े चुरा लिए। दुकानदार द्वारा इस मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में दुकान मालिक परमजीत ने बताया कि वह कल रात को रोजना की भांति अपनी दुकान बंद करके गया था। जब वह सुबह दुकान पर आया तो दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे। दुकान के अदंर प्रवेश करने पर सारा सामान ईधर-उधर बिखरा हुआ था। उसने बताया कि दुकान से करीब 100 पीस पेंट, 150 पीस शर्ट के अलावा अन्य कपड़े व पांच हजार की नगदी गायब मिली। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इससे पूर्व भी पिछले एक पखवाड़े में चोर एक दर्जन से अधिक दुकानों के ताले तोड़ चुके हैं।
No comments:
Post a Comment