Friday, January 8, 2010

ऐलनाबाद के पिछड़ेपन के लिए चौटाला दोषी : हुड्डा

सिरसा, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि हरियाणा में जितना विकास कांग्रेस सरकार ने करवाया है उतना दूसरी सरकारों ने नहीं करवाया। वे आज नाथूसरी चोपटा की धर्मशाला और ऐलनाबाद में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा जब चौटाला मुख्यमंत्री थे तब 750 करोड़ खर्च किए गए जबकि कांग्रेस सरकार में 1120 करोड़ खर्च किए जा चुके है। उन्होंने अकेले ऐलनाबाद का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐलनाबाद पर कांग्रेस ने 270 करोड़ खर्च किए है और 58 करोड़ रूपए के पैकेज की और घोषणा की जा चुकी है जबकि चौटाला के राज में केवल 148 करोड़ रूपए ऐलनाबाद पर खर्च किए। उन्होंने ऐलनाबाद के पिछड़ेपन के लिए चौटाला को दोषी बताया। मुख्यमंत्री ने एक चुटकी लेते हुए कहा कि ऐलनाबाद के लोगों को एक तीर से तीन शिकार करने का मौका मिला है। एक वोट से वे दो विधायक बनाएंगे जिनमें एक भरत सिंह और एक वे स्वयं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा शामिल है और एक ये कि चौटाला से ऐलनाबाद के लोगों का पीछा छुट जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंच से उपस्थित लोगों को आगाह करते हुए कहा कि यह उपचुनाव है और इसमें कोई किसी की टांग खिंचाई नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई टांग खीचंगा तो उसकी टांग मैं खीचूंगा। चौटाला को झूठ की राजनीति करने वाला बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने उनको भी आजमा कर देखा है और इस बार मुझे भी आजमा कर देखो। उन्होंने मुख्यमंत्री ने वोट की अपील करते हुए कहा कि 20 जनवरी को कांग्रेस के निशान के सामने वाला बटन इतनी जोर से दबाना जिसकी आवाज मुझे चंडीगढ़ तक सुनाई दे। इससे पूर्वे फूलचंद मुलाना, कुलदीप शर्मा, भरत सिंह, गोपाल कांडा, संपत्त सिंह, लछमन दास अरोड़ा, राव दान सिंह, डा. केवी सिंह, दूड़ा राम, धर्मवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, रणजीत सिंह, जगदीश नेहरा, चांद राम, डा. सुशील इंदौरा, कुलबीर बैनीवाल, आनंद सिंह डांगी, रामकिशन फौजी, शकुंतला खटक, अनिल खोड़, प्रताप सिंह चौटाला, होशियारी लाल शर्मा और पार्टी के अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter