फतेहाबाद. कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने व किसानों की आय बढ़ाने के लिए आत्मा परियोजना वरदान सिद्ध हो रही है। किसान आत्मा स्कीम के तहत कृषि से जुड़ी अनेक नई पद्धतियों को अपना रहे हैं। यह बात जिला उपायुक्त सी जी रजिनीकांथन ने आज स्थानीय पटवार भवन में आत्मा स्कीम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारम्भ अवसर पर कही। इस कार्यशाला में कृषि उप निदेशक डा आर सी पूनिया, राष्ट्रीय कृषि प्रबन्धन संस्थान हैदराबाद के वरिष्ठ सलाहकार डा जगबीर सिंह, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा नारंग, मत्स्य अधिकारी सुनील कुमार, डा सज्जन सिंह, डा एम एस मलिक, कृषि विभाग के सभी अधिकारी, खण्ड कृषि अधिकारी, तकनीकी सहायक, एसएमएस ने भाग लिया। कृषि विभाग के उप निदेशक डा आर सी पूनिया ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि जिला में इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए सभी विभाग अपना पूर्ण सहयोग देंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय कृषि प्रबन्धन संस्थान हैदराबाद के वरिष्ठ सलाहकार डा0 जगबीर सिंह ने संबोधित किया।
No comments:
Post a Comment