फतेहाबाद, जिला उपायुक्त सी जी रजिनीकांथन ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने दिसम्बर माह में चैकिंग के दौरान 14 पैट्रोल पम्पों के सैम्पल लिए। विभाग ने राशनिंग के समुचित वितरण के लिए 15 राशन डिपुओं की चैकिंग की तथा 6 डिपूओं को अनियमितताओं के चलते रद्द कर दिया गया है। एक डिपू की सप्लाई निलंबित की गई है तथा दो डिपूओं की प्रतिभूति राशि जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि शेष डिपू धारकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद में 364 राशन डिपुओं के माध्यम से गरीब लोगों को आवश्यक वस्तुएं जैसे मिट्टी का तेल, गेंहू आदि का वितरण करवाया जा रहा है।
दिसम्बर माह में बीपीएल परिवारों के लिए 11 हजार 710 क्विंटल गेंहू की एलोकेशन हुई जिसमें से 11 हजार 499 क्विंटल 58 किलोग्राम गेंहू का वितरण किया गया। बीपीएल परिवारों को गेंहू 4 रुपए 84 पैसे प्रति किलोग्राम के हिसाब से उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि अन्तोदय अन्न योजना के तहत गुलाबी कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम प्रति कार्ड के हिसाब से 2 रुपए 10 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से गेंहू उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे परिवारों को दिसम्बर माह में 3874 क्विंटल 95 किलोग्राम गेंहू का वितरण किया गया। इसी प्रकार 720 किलोलीटर मिट्टी का तेल प्राप्त हुआ जो कि 9 रुपए 71 पैसे से लेकर 9 रुपए 75 पैसे प्रति लीटर की दर से उपभोक्ताओं को वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि जिला के उपभोक्ताओं क ो ईंधन सप्लाई के लिए 10 गैंस एजैंसियां कार्यरत हैं जिन पर एक लाख 14 हजार 48 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। गैंस कनैक्शन धारकों को मिट्टी के तेल की सप्लाई नहीं की जाती। एलपीजी गैंस सिलैण्डर की दर 312 रुपए 30 पैसे निर्धारित की गई है जबकि कमर्शियल गैंस सिलैण्डर की दर 1049 रुपए 21 पैसे निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने बताया कि अब तक जिला की विभिन्न मण्डियों में 4 लाख 28 हजार 130 मीट्रिक टन धान की खरीद विभिन्न एजैंसियों द्वारा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा एक लाख 751 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा एक लाख 77 हजार 284 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 11 हजार 121 मीट्रिक टन, एग्रो द्वारा 49 हजार 179 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 50 हजार 097 मीट्रिक टन, कान्फेड द्वारा 10 हजार 029 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई जबकि व्यापारियों द्वारा 29 हजार 669 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।
No comments:
Post a Comment