फतेहाबाद. अब तक एनडीपीएस में संलिप्त लोगों की 5 करोड़ की संपति विभाग जब्त कर चुका है, जबकि आठ अन्य मामले दिल्ली मुख्यालय में विचाराधीन है। यह बात आई एके ढुल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वे आज नशीली पदार्थ तस्करी के तहत जब्त किए गए नशीले पदार्थो को नष्ट करने हेतू निरीक्षण करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा किअब तक जिला पुलिस ने 7 हजार किलोग्राम नशीले पदार्थों को अपने कब्जे में लिया है। उन्होनें बताया कि अदालत के आदेशों पर जब्त किए नशीले पदार्थों को नष्ट किए जाना है, जिनकी रिपोर्ट डीजी कार्यालय को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। उन्होनें बताया कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके तहत होटलों, धर्मशालाओं व समारोह स्थलों की बारिकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके। इसके साथ-साथ उन्होंने मकान मालिकों से आहवान किया कि वे उनके द्वारा बैठाए गए किराएदारों की जानकारी नजदीकी थाना चौकी में दें। ऐलनाबाद चुनावों पर उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद का उपचुनाव शांतिप्रिय तरीके से करवाना उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए पूरे जिलेभर की सीमाओं को सील कर दिया है तथा जिले को पंाच जोन में बांटा गया है, जिसके जिसमें डीएसपी स्तर के अधिकारी को प्रत्येक जोन का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पैट्रोलिंग पार्टी भी गठित की गई है। साथ ही हरियाणा पुलिस, पेरामिलट्री फोर्स व होमगार्ड के जवानों की भी नियुक्ति की गई है।फतेहाबाद की यातायात व्यवस्था पर उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष तैयारी गई है, जिसके तहत शहर में हिसार के राजगुरू मार्केट की तर्ज पर पीली पट्टी लगाई जाएगी और इस पट्टी से बाहर खड़े किए गए वाहनों को यातायात पुलिस के्रेन द्वारा अपने कब्जे में ले लेगी और एक निश्चित जुर्माने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा। इस मौके पर उनके साथ सिरसा के एसपी श्रीकांत जाधव व फतेहाबाद के एसपी जेएस लांबा भी उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने पुरानी पुलिस लाइन स्थित मालखाने का भी निरीक्षण किया।
No comments:
Post a Comment