Tuesday, January 19, 2010

दिनदहाड़े गोली मारकर 45 हजार लूटे

उकलाना/सत्यवान. आज दोपहर बाद कार से आए कुछ हथियार बंद लूटेरों द्वारा फिल्मी स्टाइल से गोली मारकर एक युवक को घायल करने व उससे करीब 45 हजार रुपए लूटने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। युवक को गंभीर हालत में हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना के अनुसार फाइनांस का काम करने वाला सूरेवाला निवासी शीलु आज दोपहर को जब फाइनैंस के रुपए इक्ट्ठे करके उकलाना की तरफ लौट रहा था तो कार में सवार कुछ हथियारबंद युवकों ने बंदूक की नौक पर रोक लिया और पैसे छिनने का प्रयास किया। इस बीच एक अन्य युवक ने उस पर गोली चला दी और उससे रुपए छिनकर फरार हो गया। घायल को हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लूटेरों द्वारा लूटी गई रकम 45 हजार के करीब बताई जा रही है। ये हमलावर 25 से 26 साल उम्र के तथा गांव फरीदपूर उकलाना के रहने वाले बताए जाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उकलाना थाना इंचार्ज पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter