Tuesday, December 8, 2009

रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना

फतेहाबाद/प्रदीप. रोडवेज कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर बस स्टैंड परिसर में धरना दिया। इस मौके प्रधान सतबीर सिंह दहिया ने संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मांगों को सरकार द्वारा माना नहीं जा रहा है। उनकी मुख्य मांगों में सरकारी व प्राईवेट बसों का चलने का समय निर्धारित किया जाए। प्राइवेट बसों का रूट निर्धारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राइवेट बसों को 24 किलोमीटर से अधिक का रूट न्यायालय द्वारा रद्द कर दिया गया हैॅ, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। इस मौके पर गोपाल साहु ने कहा कि कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारी संघ इसका जमकर विरोध करेगा। इस मौके पर रमेश पंघाल व सर्व कर्मचारी संघ के स्टेट प्रधान जय प्रकाश बैनीवाल उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter