फतेहाबाद/प्रदीप. क्षेत्र में आजकल चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। कल रात पालिका बाजार स्थित नैशनल मोबाइल का चोरों ने ताला तोड़कर मोबाइल सेटों व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने साथ लगती एक अन्य दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया। दुकान संचालक भागीरथ ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर गया था कि करीब रात 2 बजे उसे दुकान में चोरी की सूचना मिली। जब उसने दुकान में जाकर देखा तो वहां से 2 नए मोबाइल सेट, चार्जर व अन्य सामान चोरी मिला। पुलिस ने छानबीन करते हुए एक युवक को भी हिरासत में लिया है।
No comments:
Post a Comment