फतेहाबाद/प्रदीप. बीती रात गांव अहरवां में 25 वर्षीय शराबी ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कदद़वाला मानसा निवासी इंद्रजीत सिंह पिछले कुछ समय से अहरवां में अपने परिचित बीरङ्क्षसह के पास चिनाई मिस्त्री का काम सिख रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान वह शराब का नशा भी करने लगा। बीते दिन भी उसने शराब का नशा कर लिया और बाद में जहर गटक लिया।
No comments:
Post a Comment