Monday, December 14, 2009

हुसा द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

फतेहाबाद. हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ द्वारा सिटी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं कराई गईं। यह प्रतियोगिताएं चार वर्गों में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सुनीता गुलाटी ने आए हुए सदस्यों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इंग्लिश में कविता बोलना प्रतियोगिता में लाक्षी बतरा व भारत बतरा प्रथम, खुशबू, जति तथा दीक्षा द्वितीय तथा सौरभ, खुशमीत व साक्षी तृतीय रही। क्ले मॉडलिंग में अलीशा वर्मा, राजू तथा ऋषि प्रथम, दिनेश, मनीषा द्वितीय तथा अमित, अंकित व संदीप तृतीय रहे। एकल नृत्य में लाघवी तनेजा, चारू प्रथम, प्रमोद, पल्लवी व अनु द्वितीय तथा नैंसी मदान और सिमरन तृतीय रहे। मोनो एक्टिंग में श्रवण व भास्कर प्रथम, रैना, देवकी व तमन्ना द्वितीय तथा भूपेंद्र, साहिल तृतीय रहे। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका वीना भ्याणा, सोमनाथ ठकराल, भूपेंद्र कुमार ने निभाई। अंत में संघ प्रधान भारतभूषण मिढ़ा ने अतिथियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन ओपी बिश्नोई ने किया। कार्यक्रम में बनवारी लाल तनेजा, विजय मगन, अंशुल तनेजा, नरेंद्र कामरा, शैलेन भास्कर, के आर त्रीखा, के के अरोड़ा, दर्शन मेहता, सुरेश गुलाटी, दुर्गेश अरोड़ा, पूनम मदान, मनीषा आहुजा, प्रेमलता तनेजा, ज्योति तनेजा, सरोज कामरा, ममता शर्मा आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter