Saturday, December 19, 2009

सीबीआई टीम पहुंची सिरसा

सिरसा. बहुचर्चित पूर्व डेरा प्रबंधक फकीरचंद हत्या कांड मामले में सीबीआई की एक टीम आज सिरसा पहुंची तथा टीम ने जिले के सभी शमशान घाटों का रिकार्ड खंगाला गया। सीबीआई की टीम आज डेरा के पूर्व प्रबंधक फकीरचंद हत्याकांड की तफ्तीश करने के लिए यहां आई हुई थी। उल्लेखनीय है कि डेरा प्रबंधक फकीरचंद 1991 से लापता है और इस मामले में राम सिंह ने अदालत में याचिका दायर कर उसकी हत्या की आशंका प्रकट की थी। इस मामले में अदालत ने सीबीआई को मामले की तफ्तीश करने के लिए कहा था। इसी सिलसिले में सीबीआई की एक टीम सिरसा पहुंची और उसने सिरसा, ऐलनाबाद, धोलपालिया, ममडख़ेड़ा, रानियां, फुलेकां की समस्त शमशान भूमि का रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें 1991 से लेकर 1994 तक जलाई गई लावारिस लाशों का विस्तृत ब्यौरा लिया।और सीबीआई ने उसे अपने रिकार्ड से मिलाया। इसके बाद सीबीआई की टीम डेरा सच्चा सौदा गई। समाचार लिखे जाने तक टीम डेरा में थी और तफ्तीश जारी थी।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter