Tuesday, December 1, 2009

हंस मार्केट में सुधारी जाएगी ट्रेफिक व्यवस्था : प्रहलाद

फतेहाबाद/प्रदीप. हंस मार्केट व शहीद भगत सिंह मार्केट में लगने वाली रेहडिय़ों का स्थान निर्धारित कर ट्रैफिक
व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। यह आश्वासन मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा ने आज स्थानीय शहीद भगत सिंह मार्केट में दुकानदारों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक आवागमन की भी समस्या पैदा हो जाती है। इसके निवारण के लिए मार्केट में सफेद व पीली पट्टी लगाई जाएगी। सफेद पट्टी पर रेहडिय़ा खड़ी होंगी जबकि पीली पट्टी के अन्दर गाडिय़ों की पार्किंग की जा सकेगी। एसडीएम डा. जयकृष्ण आभीर ने कहा कि रेहड़ी वाले अपनी रेहड़ी ठीक स्थान पर लगाएं। इस अवसर पर हंस मार्केट व शहीद भगत सिंह मार्क ट के दुकानदारों ने उन्हें पगड़ी व शाल भेंटकर सम्मानित किया। राजेन्द्र सेठी, ओमप्रकाश बागड़ी, दीपक उर्फ सन्नी, नप ईओ वीरेन्द्र दहिया, परमवीर सिंह गिलाखेड़ा, निजी, सचिव भादर सिंह, राजपाल भाम्भू, विकी मैहता, रेहड़ी यूनियन के प्रधान सुभाष, महेन्द्र अरोड़ा, श्याम ग्रोवर, दर्शन सेठी, सुभाष मैहता, रामकुमार खत्री, सतपाल ग्रोवर, घनश्याम दास, अनिल कटारिया, विकास, कृष्ण बड़ोपलिया, लक्की ग्रोवर, राजू खत्री, बलबीर, श्याम लाल फुटेला, पंकज, बिल्लु फुटेला आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter