Saturday, December 26, 2009

बादलगढ़ में ठंड लगने से व्यक्ति की मौत

रतिया. बादलगढ़ में ठंड लगने से एक व्यक्ति लालसिंह की मौत हो गई। लालसिंह का पोस्टमार्टम करवाने के लिए ग्रामीण उसके शव को सिविल अस्पताल में ले आए। मिली जानकारी के अनुसार लालसिंह पिछले काफी समय से तामसपुरा गांव में अपनी बहन के पास रहता था। बताया जाता है कि वह शराब का सेवन करता था और बीती रात शराब के नशे में बादलगढ़ पहुंच गया, जहां रात को ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। आज सुबह ग्रामीणों ने लालसिंह सड़क पर मृत पड़ा मिला, जिसे सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter