Wednesday, December 2, 2009

अब नहीं बच पाएंगे बिजली चोर

फतेहाबाद। बिजली चोरों पर अकुंश लगाने व डिफाल्टरों से पैसा इक्टठा करने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने एक विशेष योजना तैयार की है, जिसके तहत प्रदेश में 138 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें न केवल बिजली चोरी के केस पकडेगी, बल्कि बकायादारों से बिजली बिल भी इक्ट्ठा करेगी। विभाग के मैनेजिंग डायरैक्टर अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश के सभी जिलों के बिजली अधिकारियों को पत्र जारी करके योजना को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए हैं। पत्र के मुताबिक सब डिवीजन पर दो टीमनें गठित की जाएगी, जो इस अभियान को चलाएगी। इन टीमों के अधिकारियों के पास यह पावर भी होगी कि ये बिजली चोरों पर जुर्माना लगाने के साथ ही एफआईआर भी दर्ज करे। टीम डिफाल्टर द्वारा मौके पर ही बिजली भूगतान करने पर उसका केस रद्द भी कर सकती है। टीम के अधिकारी बिजली चोरी पकड़े जाने व बिजली का बकाया बिल न भरने वाले डिफाल्टरों का कनैक्शन भी मौके पर ही काट सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter