Saturday, December 19, 2009

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता काबू

फतेहाबाद/रुखाया. अध्यापक पात्रता परीक्षा के अंतिम दिन आज लेक्चरर कैडर की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें राजकीय महिला कॉलेज, एमएम कॉेलेज, डीएवी स्कूल व डेफोडिल स्कूल को सेंटर बनाया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 280 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 1440 छात्र छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया। जिसमें एमएम कॉलेज फतेहाबाद के परीक्षा केंद्र 1 में 56 अनुपस्थित रहे और 224 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र 2 में 34 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे और 246 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डेफोडिल स्कूल के केंद्र में 1 विद्यार्थी किसी और की जगह परीक्षा देता पाया गया। उसके विरुद्ध नकल का केस बनाया गया। सांयकालीन सत्र में चार विषयों हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी, संस्कृत विषयों की परीक्षा आयोजित की गई।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter