फतेहाबाद. किसी संगठन की मजबूती ही उसका आधार होता है। जिस संगठन में मजबूती नहीं होगी वह संगठन अधिक दिनों तक नहीं चल पाएगा। यह बात सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज सागर व्यू होटल में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में युवाओं की अहम भूमिका है इसलिए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस से जुड़े। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस ने देश व प्रदेश में विकास के अनेक कार्य किए हैं जो पिछली कोई सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में लगभग 45 लाख के करीब युवा कांग्रेस की सदस्य बन चुके हंै और यह अभियान अनवरत जारी है। इस अवसर पर उनके साथ सिरसा संसदीय क्षेत्र के सांसद अशोक तंवर, कृषि मंत्री स. परमवीर सिंह, पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, चौ. दुड़ाराम, जरनैल सिंह, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान टेकचंद मिढ़ा,अरविंद शर्मा, डॉ. विरेंद्र सिवाच, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संजय छेकर, डॉ. आत्मप्रकाश मैहता, जगजीत हुड्डा, नरेंद्र मग्घर, जुगलाल टुटजा, शम्मी रति, ठाकुर भवानी सिंह, विधायक प्रहलाद सिंह के बेटे आनंदवीर गिलाखेड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment