Monday, December 21, 2009

कृषि अधिकारियों ने भरे सेंपल

फतेहाबाद। कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज एक अभियान चलाकर शिवालय मार्केट में दर्जनों दुकानों के सैंपल भरे। इस सैंपलिंग अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिला कृषि अधिकारी आरसी पूनिया ने बताया कि कई बार किसानों द्वारा इस प्रकार की शिकायत की जाती है कि उन्हें खाद व कीटनाशक सही नहीं मिल पाते, बल्कि उन्हें नकली दवाइयां देकर उनको चुना लगाया जाता है। किसानों की शिकायतों के आधार पर ही आज सैंपल भरे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम द्वारा कीटनाशक, खाद व बीज के सैंपल भरे गए हैं। इन सैंपलों की जांच की जाएगी। जांच के बाद जिनके सैंपल फेल पाए गए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने किसानों से भी अनुरोध किया कि यदि उन्हें खाद, बीज या दवाई में किसी प्रकार के नकली होने की आशंका होती है तो वे इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। इस मौके पर एसडीओ बलवंत सिंह सहारण व इंद्र सिंह सहित विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter