फतेहाबाद/प्रदीप. शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्राइमरी अध्यापक पात्रता परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच पांच सैंटरों पर संपन्न हुई। फतेहाबाद में इस परीक्षा के लिए पांच सैंटरों पर पांच जिला अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी, जिसमें एमएम कालेज में दो सैंटरों पर तहसीलदार नौरंगदास, महिला कालेज में नायब तहसीलदार दर्शन कुमार, डैफोडिल्स स्कूल में डीडीपीओ व डीएवी स्कूल में बीडीपीओ अनिल बिश्नोई उपस्थित थे। शिक्षा विभाग भिवानी के कार्यालय सुपरीडेंट रणधीर सोंलकी ने बताया कि परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 1400 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सोलंकी ने बताया कि प्रत्येक सेंटर पर 280 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। एमएम कालेज में 45 छात्र अनुपस्थित रहे। इस मौके पर डीसी फ्लाइंग ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
No comments:
Post a Comment