Tuesday, December 8, 2009

भवन निर्माण कामगारों ने दिया धरना

फतेहाबाद/भूना. भवन निर्माण कामगार यूनियन की तरफ से स्थानीय अंबेडकर पार्क चौक पर तेलू राम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमँत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर तेलू राम ने कहा कि आज कानूनों का सरेआम उल्लंघन हो रहा है। मजदूरों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि 1979 के प्रवासी मजदूर कानून के तहत प्रवासी मजदूरों को भी सुरक्षा प्रदान की जाए। इस अवसर पर राजकुमार, दलबीर आजाद, राजेश चौबारा, महेंद्र, विनोद रामसरा, रोहताश, नफे सिंह आदि मौजूद थे। उधर भूना में भी भवन निर्माण कामगार यूनियन द्वारा बीडीपीओ कार्यालय में धरना दिया गया। और बीडीपीओ यश शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter