फतेहाबाद/प्रदीप. ब्लू बर्ड स्कूल के समीप एक सुनार की दुकान पर कल रात चोर आभूषण व तिजौरी ले उड़े। दुकान मालिक विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह उसके पास फोन आया कि उसकी दुकान खुली पड़ी है और सामान बिखरा पड़ा है। जब उसने दुकान पर जाकर देखा तो तिजौरी में रखी 450 ग्राम चांदी व 15 ग्राम सोना व 1880 रुपए नकद तिजौरी सहित गायब थे। चोरों ने इसके अलावा नहर कॉलोनी स्थित एक घर में भी चोरी का पयास किया। संजय कुमार ने बताया कि चोरों ने मकान में पड़ा सिलेंडर चोरी कर लिया, लेकिन बाद में वे इसे दीवार के पास ही छोड़ गए।
No comments:
Post a Comment