Thursday, December 24, 2009

नकली दवाइयों का जखीरा बरामद

फतेहाबाद/प्रदीप. शहर के खैराती रोड़ स्थित एक गोदामा में छापा मार कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने नकली दवाइयों का एक जखीरा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर फतेहाबाद के खैराती रोड़ स्थित एक गोदाम पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने छापामर कर वहां से बड़ी संख्या में नकली दवाइयां बरामद की है। हिसार के सीनियर ड्रग कंट्रोल आफिसर नरेंद्र आहुजा ने बताया कि उन्हें आज दोपहर को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद में नशे की नकली दवा बेची जानी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने अपने कार्रवाई शुरू कर दी और रोहतक के एलसी मित्तल व सिरसा के रजनीश धानीवाल के साथ फतेहाबाद पहुंच गए। यहां पर उन्होंने पहले से खड़े केनाल कालोनी निवासी टेकचंद के पास बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। जब टेकचंद ने तीन पेटियों में भरी 500 कोरेक्स बोतलों का सौदा उक्त बोगस ग्राहक के साथ किया तो उसी समय पर विभाग की टीम ने छापा मारकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक ने फतेहाबाद के किसी राजू नामक व्यक्ति का नाम लिया है, जिसे दवाइयां सप्लाई की जानी थी। अधिकारियों ने बताया कि यह सौदा उन्होंने फोन पर किया था और उसकी डिलीवरी लेने के लिए टीम पहुंची थी। विभाग की टीम ने दवाइयों की पेटियों को सील करके अपने कब्जे में ले लिया है। संभावना जताई जा रही है कि इस छापामार कार्रवाई के बाद वहां से ओर भी भारी मात्रा में बरामद की जा सकती है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter