फतेहाबाद/प्रदीप. पालिका मार्केट स्थित एक मोबाइल शॉप पर कल रात हुए एक झगड़े में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दुकानदारों ने आज अपनी दुकानेें बंद रखीं और एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि आज बाद दोपहर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दुकानदार मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि मोबाइल खरीदने आए कुछ युवकों ने उससे मारपीट की। उसने बताया कि उसने इसकी सूचना पुलिस में दी। पुलिस ने युक्त युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पर कार्रवाई न होने के कारण आज सुबह से ही मोबाइल मार्केट के दुकानदारों ने रोष प्रकट करते हुए अपनी दुकानें बंद रखी। इस मौके पर दुकानदारों ने पुलिस कप्तान जेएस लांबा से मोबाइल मार्केट से मोबाइल चोरी करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
No comments:
Post a Comment