Wednesday, December 23, 2009

झारखंड त्रिशंकू विधानसभा की ओर, कांग्रेस गठबंधन आगे

रांची. झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में कांग्रेस-झाविमो गठबंधन 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अब तक दो सीटों पर गठबंधन ने जीत हासिल कर ली है। जबकि राज्य में किसी संभावित धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन में झामुमो और राजद प्रमुख ताकत बन कर उभरे हैं। 21 सीटों पर बढ़त के साथ भाजपा-जदयू दूसरा सबसे बड़ा गठबंधन बन कर उभरा है। भाजपा ने 20 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि जेडीयू दो सीटों पर आगे है। संप्रग की पूर्व साझेदार और शिबू सोरेन नीत झामुमो 17 सीटों पर आगे है और राज्य में भावी सरकार बनाने में वह प्रमुख भूमिका निभा सकती है । राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी नीत झाविमो 9 सीटों पर आगे है । कांग्रेस 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। लालू प्रसाद का राजद सात सीटों पर आगे है। अन्य के 13 उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं जिसमें आजसू के पांच प्रत्याशी शामिल है। केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने संकेत दिया कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने के लिए धर्मनिरपेक्ष पार्टियों से गठबंधन कर सकती है। बाबूलाल मरांडी ने संकेत दिया कि सरकार निर्माण में उन्हें शिबू सोरेन के झामुमो से समर्थन लेने में कोई परहेज न होगा। चक्रधरपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण गिलुवा ने झामुमो के सुखराम उरांव को 290 वोटों के मामूली अंतर से पराजित किया।छतरपुर से कांग्रेस की सुधा चौधरी ने झामुमो के मनोज कुमार को 9,746 मतों के अंतर से पराजित किया। डाल्टनगंज सीट से कांग्रेस के कृष्णानंद त्रिपाठी ने भाजपा उम्मीदवार दिलीप सिंह नामधारी को 4233 मतों के अंतर से पराजित मनोहरपुर से भाजपा के गुएचरण नायक ने झामुमो की नवमी उरांव को 6270 मतों के अंतर से पराजित किया। पांकी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बिदेश सिंह ने जदयू के मधु सिंह को 20218 मतों के अंतर से पराजित किया। विश्रामपुर सीट से कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने राजद के रामचंद्र चंद्रवंशी को 8352 मतों के अंतर से पराजित किया।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter