Wednesday, December 2, 2009

जिदंगी संस्था ने किया स्कूल का निरीक्षण

फतेहाबाद: समाजसेवी संस्था जिंदगी की टीम ने आज स्वच्छ फतेहाबाद, स्वच्छ समाज बनाने मुहीम के तहत संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह व मुख्य संरक्षक सुरेन्द्र नायक के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल प्रांगण का दौरा किया। इस दौरान जिन्दगी संस्था टीम ने पाया कि स्कूल प्रांगण चारों तरफ से कूड़े के ढेर में तबदील हो चुका है। संस्था पदाधिकारियों ने स्कूल प्रांगण में व्याप्त इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी व सम्बन्धि विभाग के अधिकारियों से तुरंत समाधान की मांग की है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि शिक्षा विभाग द्वारा इन समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो संस्था इन समस्याओं को जिला प्रशासन के समाने उठाएगी, ताकि उसका समय पर समाधान हो सके।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter