Saturday, December 12, 2009

नहर में गिरने से बेलदार की मौत

फतेहाबाद. बड़ोपल नहर में फतेहाबाद ब्रांच पर काम करते समय पांव फिसलने के कारण नहर में डूबने के कारण एक बेलदार की मौत हो गई। शव को भट्टू के पास ब्रांच से निकाला गया जिसे पोस्टमार्टम के लिए परिजन सिविल अस्पताल में ले आए। मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के गांव सदरवास निवासी सतबीर फतेहाबाद में बेलदार के पद पर तैनात था। मृतक के भाई धर्मबीर ने बताया कि आज सुबह सतबीर ब्रांच पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोपहर को उसका शव भट्टू के पास ब्रांच से निकाल लिया।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter