फतेहाबाद. गांव भिरडाना के रावमा विद्यालय में समाजसेवी संस्था उत्थान सेवा मानावाली द्वारा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार एचआईवी/एड्स एवं कन्या भ्रूण हत्या पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में जिला खेल एवं युवा अधिकारी मनीराम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.मुखत्यार सिंह सदर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर खेल विभाग फतेहाबाद व हिसार के युवा कार्यक्रम इंचार्ज रामनिवास, एचआईवी काउन्सलर रमेश चंद्र, खंड बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊषा ग्रोवर, परिवर्तन संस्था के प्रधान शम्मी रत्ती, सेवा समिति के निदेशक सुशील बिश्रोई, अध्यक्ष सतबीर सिंह पखाला, सुरेश नायक, विद्यालय के प्रिंसीपल एलआर दहिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रजा संस्था के अध्यक्ष हरमेश सरारी, प्रवीन भिरडाना, सचिव विक्रम कुमार, प्राथमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री पटेल, स्नेहलता, खेल विभाग से लेखाकार सुरेन्द्र कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment